Viral Pictures: दुबई में फ्रेंड संग दीपिका पादुकोण की पार्टी, ''मिसेज भवनानी'' के लुक पर ठहरी सबकी निगाहें

10/30/2021 1:35:35 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने  स्टाइलिश लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं। दीपिका पादुकोण इन दिनों दुबई में हैं। हाल ही में दीपिका की दुबई ट्रिप से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। फ्रेंड्स संग डिनर पार्टी करते की दीपिका की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं।  इन तस्वीरों में दीपिका बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिख रही हैं।

लुक की बात करें तो दीपिका ब्लैक टैंक टाॅप और जींस में दिखीं। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड के झुमकों और चोकर से कंप्लीट किया था।  बोल्ड आईमेकअप, मिनिमल मेकअप में  दीपिका खूबसूरत लग रही थीं।

दीपिका ने एक्टर और होस्ट नितिन आर मिरानी और उनकी पत्नी आरती के साथ खूब पोज दिए। इसके अलावा उनके साथ पाकिस्तानी सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट राव अली खान, इन्फ्लुएंसर लैली मिर्जा और अलीजी ने भी पार्टी में नजर आईं।

दीपिका की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका फिल्म '83' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में खत्म की है। फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। शादी के बाद यह कपल पहली बार एक-साथ स्क्रीन शेयर करेगा। इसके अलावा दीपिका शकुनी बत्रा की फिल्म, ऋतिक की रोशन की फाइटर और शाहरुख संग पठान  में नजर आएंगी। 

 

Content Writer

Smita Sharma