ब्लैक ब्यूटी बन दीपिका पादुकोण ने बढ़ाईं फैंस के दिलों की धड़कने, पत्नी के अंदाज पर कायल हुए रणवीर सिंह बोले-''डेथ ही हो गई''

12/3/2021 2:24:15 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से हैं जो शायद ही कभी फैंस को इंप्रेस करने में असफल हुईं हैं। बॉलीवुड दिवा ना केवल अपनी दमदार एक्टिंग से बल्कि अपने लुक्स से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में दीपिका ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि दीपिका ने  एक बार फिर अपनी सार्टोरियल पंसद के फैंस को चौंका दिया है।

इस लेटेस्ट फोटोशूट के लिए दीपिका ने एक स्टाइलिश एथनिक लुक चुना। दीपिका ब्लैक साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी को दीपिका ने मैचिंग राउंड-नेक्ड, फुल स्लीव्स ब्लाउज़ और ब्लैक बेल्ट के साथ पेयर किया।

दीपिका ने सॉफ्ट और न्यूड मेकअप लुक चुना जबकि स्लीक साइड पार्टिंग के साथ उन्होंने अपने हेयर्स को ओपन रखा। इयररिंग्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस दौरान दीपिका ने ब्लैक हील्स कैरी किए थे। दीपिका की इन तस्वीरों पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

फैंस के अलावा रणवीर सिंह तो अपनी बेगम का ऑल ब्लैक लुक देख पागल हुए जा रहे हैं।

 

उन्होंने- ‘डेथ ही हो गई’ फुटबॉलर डेविड बेकहम की पत्नी और डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम ने कमेंट सेक्शन में लिखा- O हालांकि उनके इस कमेंट ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया। लोगों ने सवाल किए तो उन्होंने कहा, शायद गलती से ऐसा हो गया।

काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी। दीपिका फेमस क्रिकेटर कपिल देव की वाइफ रोमी भाटिया का रोल प्ले कर रही हैं।फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Content Writer

Smita Sharma