Louis Vuitton के ब्रांड कैंपेन से जुड़ने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं दीपिका पादुकोण

1/23/2020 10:05:26 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। जैसे कि आप जानते हैं कि दीपिका आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। दीपिका सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक है। दीपिका उन चुनिंदा बॉलीवुड एक्ट्रेस में शुमार हैं जिनकी डिमांड हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी होती है।

इन दिनों वे एक बार फिर अपने काम की वजह से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं।

दरअसल दीपिका पादुकोण ने हाल ही में लुईस वुइटन के ब्रांड कैंपेन से जुड़ने वाली पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी बन कर इतिहास रच दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#DeepikaPadukone joins @sophiet, @leaseydoux_genuine and more for @louisvuitton’s pre-fall 2020 release. Padukone is the first #Bollywood star to have taken part in a luxury fashion house’s campaign making this a historic move for @louisvuitton and @deepikapadukone. Hit our link in bio to learn more about the news. 📸: @nicolasghesquiere

A post shared by VOGUE India (@vogueindia) on Jan 22, 2020 at 7:31pm PST

दीपिका ने इसकी ऑफिशियली घोषणा भी कर दी है। उन्होंने बताया कि वे प्री-फॉल कैंपेन के लिए लुई वुइटन फैमिली में शामिल हो रही हैं।

 

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर इसकी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वे बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

 

Pawan Insha