रेड-व्हाइट साड़ी पहन दीपिका ने ढाया कहर, क्यूट स्माइल ने लूटी महफिल

2/11/2018 5:04:03 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण हाल ही में अवार्ड फंक्शन में पहुंची। फंक्शन के दौरान दीपिका के चेहरे पर मुस्कुराहट जो कि थमने का नाम ही नहीं ले रही थीं। सबकी निगाहें उनकी क्यूट स्माइल पर ही टिकी रह गईं। 

इस दौरान वह रैड और व्हाइट कलर की साड़ी के साथ ब्लैक कलर का फुल स्लीव्स ब्लाउज पहने हुए हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थी। साडी़ के साथ उनकी हाई हील्स उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी।

दीपिका इस दौरान मीडिया के सामने अपी फिल्म और किरदारों के बारे में बात करती हुईं नजर आईं।

उन्होंने बताया कि वह अपनी फिल्म की तरक्की से बेहद खुश हैं। इसके अलावा वह कैमरे के सामने बेहद स्टाइलिश लुक के साथ पोज देते हुए नजर आईं। 

बता दें कि दीपिका 25 जनवरी को फिल्म 'पद्मावत' में नजर आईं थीं। फिल्म में उन्होंने रानी पद्मिनी का किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूआंधार कमाई करते हुए कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। "पद्मावत" दीपिका के करियर की अब तक की सबसे विवादित फिल्म है।