लुई वुइटन की ब्रांड एंबेसडर बन क्रूज शो में पहुंची दीपिका, ओवरसाइज ब्लैक जैकेट के साथ नी-हाई बूट्स पेयर किए दिखा स्टाइलिश लुक

5/13/2022 2:04:19 PM

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों नई ऊंचाईया छू रही हैं। हाल ही में दीपिका लुइस वुइटन (Louis Vuitton) की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। इस बात की जानकारी फ्रेंच लग्जरी ने शेयर की है। इस न्यूज के बाद खबर स्टार्स और फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। लुइस वुइटन की एंबेसडर के बाद हाल ही में एक्ट्रेस यूएस में Vuitton's 2023 Cruise Show शो में शामिल हुईं, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो दीपिका ओवरसाइज ब्लैक जैकेट के साथ मैचिंग स्कार्फ कैरी कर रेड कार्पेट पर उतरीं।

 

इस लुक को उन्होंने टैन ब्राउन नी-हाई बूट्स के साथ कंप्लीट किया है और साथ ही LV बैग कैरी किया है। मैसी बन और न्यूड मेकअप ने दीपिका गॉर्जियस रही है।

 

ओवरऑल लुक में दीपिका का लुक और स्टाइल देखते ही बन रहा है।

 

लुइस वुइटन (Louis Vuitton) की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनने के अलावा दीपिका कान्स फिल्म फेसटिबल में बतौर जूरी नजर आएंगी। वह जल्द ही इस फेस्टिवल के लिए फ्रांस के कान्स जाएंगी जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फिल्म फेस्टिवल 16 मई से शुरू हो रहा है और 28 मई को खत्म होगा।  

Content Writer

suman prajapati