इवैंट में दीपिका ने बिखेरे अपने हुस्न के जलवे, तस्वीरों में दिखा देसी अंदाज

4/25/2018 4:29:40 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण का नाम टाइम की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट में शामिल हुआ हैं। इस लिस्ट में शामिल होने वाली दीपिका अकेली बॉलीवुड स्टार हैं।

 

 

कल दीपिका इस इवेंट का हिस्सा बनीं और अपने अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। इस इवैंट में दीपिका ने अनामिका खन्ना का गाउन पहना हुआ था और साथ में डार्क लिप्स्टिक उनके लुक को चार चांद लगा रही थी।

 

 

दीपिका इस गाउन में बेहद ही ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने अपने इस अंदाज में उस महफिल में लोगों का मन मोह लिया।

 


टाइम पत्रिका ने अपनी तरफ से जारी बयान में कहा , ‘‘दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की टाइम की वार्षिक सूची उन लोगों की सूची है जिनके बारे में हमारा मानना है कि यह समय उनका है।’’

 

 

कुछ दिनों पहले ही टाइम मैगजीन ने दीपिका के नाम का ऐलान किया था। उसमें लिस्ट में दीपिका के साथ काम कर चुके हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने कहा कि दीपिका यहां (हॉलीवुड) ना केवल भारत का बल्कि पूरी दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

 

 

उन्होंने लिखा कि ‘‘ दीपिका दुनिया में हमें मिली सबसे अच्छी चीज हैं।’’

 


 

Punjab Kesari