गोल्डन लिबाज पहन दीपिका ने बिखेरे जलवे, तस्वीरें देखकर थम जाएंगी आपकी सांसे

5/12/2018 12:12:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों फ्रांस में हैं। वह कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने गईं दीपिका उपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुईं नजर आ रही हैं।

दरअसल, रेड कार्पेट पर उतरने से पहले दीपिका कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आईं जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

उनके लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कैजुअल आउटफिट्स दीपिका कहर ढा रही है। 

इस दौरान दीपिका गोल्डन रंग का गाउन पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वह बेहद कातिसाना अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आईं। उनके बोल्ड लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

अपने लिबासों से वह खूब चर्चा बटोरी रही हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन भी दीपिका का जलवा कायम है। 

बता दें कि कांस फिल्म फेस्टिवल में दीपिका के अलावा बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने शिरकत की है।

इनमें हुमा कुरैशी, कंगना रनौत और मल्लिका शेरावत जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं। ये समारोह तीन दिनों तक चलेगा। कल इसका आखिरी दिन है।

 

Punjab Kesari