Cannes रेड कार्पेट पर उतरी दीपिका ने की बोल्डनेस की सारी हदें पार, खूबसूरती देख हो जाएंगे कायल

5/12/2018 10:24:17 AM

मुंबई: कान्स फ़िल्म फेस्टिवल की धूम जारी है। शुक्रवार को बॉलीवुड की दीवा दीपिका पादुकोण ने कान्स में अपने बोल्ड अंदाज से रंग जमा दिया।

उनका लुक सोशल साइट पर काफी सुर्खियां बटौर रहा है। इस दौरान दीपिका बेहद स्टनिंग अवतार में नजर आईं। उनके हर अंदाज को लोग काी पसंद कर रहे हैं। 

इस दौरान दीपिका ने पिंक कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस को कैरी करते वक्त दीपिका काफी कंफर्टेबल नजर आ रही थीं।

उन्होंने ड्रेस के साथ मैचिंग पिंक हील्स पहनी थी जो उनको परफेक्ट लुक दे रही थीं।

वहीं बात करें दीपिका के हेयरस्लाइल की तो उन्होंने बालों को बांधकर मैसी बन बनाया हुआ था।

उनके ये हेयरस्टाइल ड्रेस पर सटीक बैठ रहा था।

ड्रेस के साथ दीपिका ने कंट्रास्ट को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने डार्क ग्रीन कलर के ईयररिंग्स और उसी तरह की अंगूठी पहनी थी।

रेड कार्पेट पर आते ही दीपिका काफी खुश नजर आईं। दीपिका के स्टनिंग लुक की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि दीपिका के अलावा कंगना रनौत, मल्लिका शेरावत और हुमा कुरैशी जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी कान्स में अपनी ज़बर्दस्त उपस्तिथि दर्ज़ कराई है!

71 वें वार्षिक Cannes Film Festival का आयोजन 8 से 19 मई 2018 तक किया जाएगा।

 

Punjab Kesari