मां का बर्थडे सेलिब्रेट कर पति संग मुंबई लौंटी दीपिका, हाथों में हाथ थाम एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए ''दीपवीर''

8/16/2021 12:26:21 PM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में जब भी पावर कपल्स की बात होती है तो बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम टाॅप पर आता है। 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' फेम ये कपल बी-टाउन का सबसे चर्चित कपल है। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन कैमिस्ट्री एक दम हटके है। जब भी ये कपल किसी भी इवेंट या पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट होता है तो उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती हैं।

हाल ही में एक बार फिर इस कपल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। कपल की ये तस्वीरें मुंबई की एयरपोर्ट की हैं। दरअसल, 14 अगस्त को दीपिका की मां का बर्थडे था जिसे सेलिब्रेट करने के लिए ये कपल बैंगलुरू गया था। अब दीपिका मां का बर्थडे सेलिब्रेट कर मुंबई लौंट आईं हैं।

एयरपोर्ट पर दीपिका व्हाइट टी-शर्ट और प्लाजो पैंट में कूल एंड स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, गोल्ड हूप्स और चेन से कंप्लीट किया था। वहीं रणवीर इस दौरान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं।

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कपल ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। एयरपोर्ट पर कपल ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए। दीपवीर की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो  शादी के बाद  दीपिका और रणवीर जल्द ही कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' में भी साथ नजर आएंगे।

इस फिल्म में रणवीर कपिल का किरदार निभाएंगे। वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव के किरदार में हैं। रणवीर 'सर्कस' में भी नजर आएंगे। वहीं दीपिका 'फाइटर' 'द इंटर्न' और शकुन बत्रा की एक फिल्म में काम कर रही हैं। । 

 

Content Writer

Smita Sharma