अपने नए घर के बाहर स्पाॅट हुए दीपवीर, तस्वीरों में चेहरा छिपाते आए नजर

11/20/2018 9:53:11 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बीते दिनों ही शादी के बाद मुंबई लौट आए हैं। मुंबई में रणवीर सिंह के घर पर दीपिका का गृहप्रवेश भी हो गया है। वहीं बीते दिन ही इस कपल को दीपिका के घर के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान दोनों एक-साथ गाड़ी में बैठे हुए थे।

कपल मीडिया के कैमरों से बचता हुआ नजर आया। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें कपल की हल्की सी झलक देखने को मिलती है। इस दौरान दोनों व्हाइट कलर का आउटफिट पहले नजर आए।

 

दीपिका ने मंगलसूत्र पहना हुआ है। उन्होंने गॉगल्स भी पहने हैं। वहीं रणवीर  ने गले में सोने की चेन पहनी हैं। दीपवीर की ये लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के बीच वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि दोनों की शादी का समारोह 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में था।इस समारोह को प्राइवेट रखा गया। शादी में करीब 30-40 लोग ही शामिल हुए थे।

वहीं अब 21 नवंबर को बेंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होना है। मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। 

 

 

 

Neha