दीपवीर की लविंग केमिस्ट्रीः हाथों में हाथ थाम एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दीपिका-रणवीर, डीप नेक टॉप और फ्लेयर्ड पैंट में दिखा एक्ट्रेस का स्वैग

1/15/2022 7:12:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं, जो अपनी केमिस्ट्री को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। हाल ही में कपल को छुट्टिया बिताकर अपने होम टाउन मुंबई लौटते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां एक बार फिर दीपवीर की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया। अब कपल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान दीपिका पादुकोण डीप नेक व्हाइट टॉप के साथ फ्लेयर्ड पैंट में कूल नजर आईं। इसके साथ एक्ट्रेस ने चेहरे पर व्हाइट मास्क लगाया हुआ है और व्हाइट शूज पेयर किए हैं। हाई बन के साथ ब्लैक गॉग्लस में एक्ट्रेस का स्वैग देखते ही बन रहा है। वहीं रणवीर सिंह भी इस दौरान ऑफ व्हाइट टी और डेनिम पैंट में परफेक्ट दिख रहे हैं।


एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ थामे दीपिका रणवीर कैमरे के सामने चलते हुए  जबरदस्त पोज दे रहे हैं। 


फैंस के दीपवीर का एक साथ ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।


काम की बात करें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 83 में देखा गया, जिसमें कपल एक साथ सक्रीन शेयर करता नजर आया। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला है।

 

 

 

Content Writer

suman prajapati