रेड कार्पेट पर छाया ''दीपवर'' का अंदाज, फ्रिल बैकलेस गाउन में ''मस्तानी'' ने ढाया कहर

12/16/2021 11:23:56 AM

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फैशन सेंस इंडस्ट्री की अन्य एक्ट्रेसेस से हटकर है। शूट लुक से लेकर एयरपोर्ट लुक्स में बेहद स्टाइलिश दिखने तक, वो अपने फैंस का ध्यान खींचती नजर आती है। वहीं उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है, जहां दीपवीर की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। इन दिनों कपल अपनी अपकमिंग फिल्म '83' के प्रमोशन के लिए दुबई पहुंचा हुआ है, जहां पर बीती रात रेड सी फिल्म फेस्टिवल (ReD Sea Film Festival) में 83 का वर्ल्ड प्रीमियर किया गया। इस दौरान रेट कार्पेट पर दीपिका और रणवीर सिंह का जलवा देखने को मिला। अब कपल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं।

 

 


लुक की बात करें तो इस दौरान दीपिका पादुकोण का बेहद स्टाइलिश लुक देखने को मिला, जिसे देखते ही सबकी नजरें उनके लुक पर ही टिकी रह गईं। इस दौरान दीपिका ने पीच कलर का फ्रिल बैकलेस गाउन पहना, जिसमें डीप बैक नेक के साथ फ्रील है।

 

इस गाउन की स्लीव्स भी काफी स्टाइलिश हैं, जो उनके लुक को चार-चांद लगा रही हैं। इस लुक दीपिका ने न्यूड मेकअप, मैट लिपस्टिक और मैसी के साथ कंप्लीट किया है।

 

कानों में खूबसूरत डायमंड ईयररिंग्स उनके लुक को लग्जरी और अट्रैक्टिव बना रहे हैं। ओवरऑल लुक में दीपिका की खूबसूरती देखते ही बन रही है।


वहीं इस दौरान दीपिका के पति रणवीर सिंह का स्वैग भी देखते ही बन रहा है। वह यैलो और ब्लैक कलर यानि टाइगर प्रिंट पैंटसूट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। रेड कार्पेट पर हाथों में हाथ डाले एक साथ चलते हुए 'दीपवीर' की जोड़ी लाजवाब लग रही है।

बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' सिनेमाघरों में 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह ने किया है।

 

Content Writer

suman prajapati