रणवीर दीपिका के रिसेप्शन कार्ड की तस्वीर आई सामने, बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल

11/12/2018 7:21:19 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ravveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी की तैयारियां इटली के लेक कोमो में शुरू हो गई है। 14-15 नवंबर को उनकी शादी की रस्में निभाई जाएंगी। ग्रैंड वेडिंग के बाद मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन का आयोजन होगा। हाल ही में अब दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड सामने आया है। कार्ड के अनुसार मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा जो रात 8 बजे से शुरू होगा। ये रिसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है। वहीं, 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी। इसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। वहीं बेंगलुरु के रिसेप्शन में एक्ट्रेस के फैमिली मेंबर्स अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। कपल 10 नवंबर को इटली रवाना हुआ था। 13 नवंबर को संगीत सेरेमनी होगी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, वंदना मोहन उनकी वेडिंग प्लानर हैं। उन्होंने इटली में कई हाई-प्रोफोइल शादियां प्लान की हैं। दीपवीर की शादी के मेन्यू में इंडियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजनों को सिलेक्ट किया गया है। The Wedding Filmer की टीम को तस्वीरों के लिए बुक किया गया है।

Konika