इस शानदार होटल में होगी दीपवीर की रिसेप्शन, खाने की एक प्लेट की कीमत जान होंगे हैरान

11/20/2018 6:27:35 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु पहुंच गए है। ये जोड़ी 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधी थी। इनकी शादी की पहली रिसेप्शन बेंगलुरु के होटल 'द लीला' में होगी। यह रिसेप्शन दीपिका के पैरेंट्स की तरफ से है। उन्होंने होटल के सबसे बड़े हॉल बॉलरूम को रिसेप्शन के लिए बुक किया है। इस पार्टी के लिए ये स्टार कपल काफी मोटी रकम चुका रहा है। 

 

 

होटल में सेलिब्रेशन के लिए छोटे-बड़े मिलाकर कुल 18 वेन्यू हैं। ग्रैंड बॉलरूम का साइज 4400 स्केयर फिट है। सिटिंग कैपेसिटी की बात करें तो इसमें थिएटर स्टाइल में 600, क्लालसरूम में 240, यू-शेप में 80, बोर्ड रूम में 80, सिट डाउन बुफे में 240, क्लस्टर स्टाइल में 200 की कैपेसिटी है।

 


ग्रैंड बॉलरूम के इस हॉल में कुल 800 लोग एक बार में आ सकते हैं। ग्रैंड बॉलरूम को डिनर के लिए बुक करने पर प्रति व्यक्ति 3 हजार रुपए का खर्चा आता है। यानी 500 लोगों का प्रोग्राम हो तो 15 लाख रुपए में खर्च होंगे । ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए इसे बुक किया जाता है तो प्रति व्यक्ति 7200 रुपए का खर्चा आता है।

 


खाने के मेन्यू को आप अपने हिसाब से चेंज करवा सकते हैं। पूरे दिन के लिए हॉल बुक करना है तो सुबह 7 से रात 11 बजे तक के लिए सामान्य तौर पर हॉल बुक होता है। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए थे। 

 

 

 

Konika