इटली में कोंकणी रीति-रिवाज से एक-दूसरे के हुए रणवीर-दीपिका

11/14/2018 5:05:28 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए है। आज इन दोनों ने लेक कोमो में कोंकणी रीति-रिवाज से शादी रचा ली है। कल ये जोड़ा सिंधी रीति-रिवाज से शादी करेगा। वहीं, इसके बाद ये कपल 21 तारीख को बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी देगा और 28 को मुंबई में रिसेप्शन होगा। 

बीते दिन इन्होंने सगाई की रस्म पूरी की थी। ये रस्म कोंकणी रीति-रिवाजों के अनुसार की गई थी। सगाई की रस्म काफी दिलचस्प और अनोखी थी। कोंकणी रिवाज के मुताबिक, इसे फूल मुड्डी रस्म कहा जाता है। इस रस्म के मुताबिक शादी करने वाला जोड़ा एक पूजा में बैठता है और एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाता है। लेकिन यहां एक खास बात है।

फूल मुड्डी रस्म में फूलों की अंगूठी पहनाई जाती है। ये रस्म शादी के एक दिन पहले या फिर शादी वाले दिन सुबह ही की जाती है। दीपिका-रणवीर ने शादी के एक दिन पहले का समय चुना। इस पूजा में हल्दी और नारियल एक-दूसरे को दिए जाते है। इसके बाद दूल्हे के पैर दुल्हन का पिता धोता है और उसके पैर में अंगूठी पहनाता है। 


बता दें कि दीपिका को अगूंठी पहनाने के बाद रणवीर ने वहां अपना हाल-ए-दिल भी बयां किया। उन्होंने इस दौरान दीपिका के लिए अपने प्यार का खुलकर इज़हार किया। रणवीर की इन प्यार भरी बातों को सुनकर दीपिका की आंखें भर आईं। वह खुद पर काबू नहीं कर पाईं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।




 

Neha