दीपिका-रणवीर की पहली एनिवर्सी पर देखें मेंहदी सेरेमनी से लेकर शादी तक की खास तस्वीरें

11/14/2019 10:05:37 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के क्यूट कपल हैं। दोनों को अक्सर पब्लिक प्लेस पर हाॅट कैमिस्ट्री शेयर करते देखा जाता है। 14 नवंबर को यह कपल अपनी पहली एनिवर्सी सेलिब्रेट कर रहा है। दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। बी-टाउन के इस कपल की शादी काफी प्राइवेसी में हुई थी। कपल ने कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से शादी रचाई थी। आज दीपवीर की एनिवर्सी पर देखें उनकी शादी के कुछ खास पल.... 

14 नवंबर को यह कपल कोंकणी रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधा था। वहीं दूसरे दिन यानि 15 नवंबर को रणवीर ने सिंद्धि रीति रिवाज से दीपिका संग शादी की थी। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। 

 

मेहंदी की रस्म

दीपवीर की मेहंदी की रस्म की आउटफिट भी काफी खास थी।  प‍िंक साड़ी पर शॉल के साथ दीप‍िका का लुक रॉयल नजर आईं थीं। मेंहदी फंक्शन में दीपिका ने गले में रानी हार पहना था, जो कि उनके लुक को राजशाही बना रहा था।

वहीं रणवीर का कलीदार अचकन सबसे ज्यादा ह‍िट रहा था। 

 

कोंकणी रीति रिवाज की शादी 

कोंकणी वेडिंग में दीपिका ने हैवी ज्वैलरी पहनी थी। माथे पर माथा पट्टी, ईयरिंग्स, गले में हैवी हार पहना था।

दीपिका रेड और गोल्डन रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस में खूबसूरत दिखीं थीं।

वहीं रणवीर व्हाइट कुर्ता और गोल्डन धोती में नजर आए थे। 

 

सिंधी शादी में 

दीपिका के सिंधी वेडिंग लुक की बात तरें तो इसमें पद्मावती गेटअप की काफी हद तक झलक देखने को मिली थी। दीपिका पिंक कलर के पारंपरिक लहंगे में खूबसूरत दिखीं थी। माथे पर बिंदिया, मेहंदी लगाए दीपिका के हाथों में कलीरें बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। वहीं रणवीर पिंक एंड गोल्डन कांजीवरम शेरवानी में सिर पर साफा बांधे पूरे राजसी ठाठ-बाट में दिखे। 


काम की बात करें तो दीपिका और रणवीर कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ पर बनी फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ विक्रांत मैसी हैं। 

Smita Sharma