फिल्म ''बाजीराव मस्तानी'' के 5 साल पूरे, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली संग तस्वीर शेयर कर दीपिका ने जाहिर की खुशी

12/18/2020 5:05:59 PM

मुंबई.  एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर कपूर की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के 5 साल पूरे हो गए हैं। दीपिका ने फिल्म के 5 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। 

PunjabKesari


शेयर तस्वीर में हम देख सकते हैं दीपिका मस्तानी लुक में नजर आ रही और फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली उनके पास खड़े हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'चाहे प्यार हो या युद्ध, मस्तानी ने अपने जुनून से, अपने भाग्य को लिखा है, चाहे वह कितना भी खतरनाक क्यों न हो। वह कभी नहीं झुकी और हमेशा एक गरिमा और एक प्यार के साथ अपने आधार को मजबूत किया है। जलते अंगारों से गुजर कर और हर समाजिक बांधा को पार करके खुद को अपने प्यार और प्रेमी के साथ जोड़ दिया हमेशा हमेशा के लिए' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर 2015 को रिलीज हुई थी। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अहम भूमिका निभाई थी। संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। काम की बात करें तो दीपिका बहुत जल्द रणवीर के साथ फिल्म 83 में नजर आने वाली है। इस में रणवीर कपिल देव का किरकार निभाएंगे और दीपिका उनकी पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News