दीपिका और पीवी.सिंधु ने ''भारत की लक्ष्मी'' पर शेयर किया वीडियो, जानिए क्या है खास

10/23/2019 11:29:39 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हॉट एक्ट्रेसेस के साथ-साथ सोशल वर्क के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे 'भारत की लक्ष्मी' का प्रतिनिधित्व करेंगी, उनके साथ वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियन पी.वी.सिंधु भी नजर आएंगी। 


जैसे ही मंगलवार रात दीपिका और पी.वी. सिंधु ने 'भारत की लक्ष्मी' अभियान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, तो वह वायरल हो गया।

 

वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और बैडमिंटन चैम्पियन पी.वी. सिंधु मोदी के 'भारत की लक्ष्मी' अभियान पर बात करते हुए नजर आ रही हैं। जिसमें उनका उद्देश्य देश में औरतों की स्थिति को मजबूत करना और उनके सराहनीय कार्यों पर प्रकाश डालना है।

 

इस वीडियो पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "देश की औरत प्रतिभा, तप, संकल्प और समर्पण शक्ति का प्रतीक है। हमारे शिष्ट्राचार में हमें हमेशा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयास करना सिखाया गया है"।   

Smita Sharma