MET Gala पार्टी में प्रियंका ने स्टाइलिश लुक में ढाया कहर, वहीं पुरानी ड्रेस में दिखीं दीपिका

5/10/2018 10:13:30 AM

मुंबई: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला की आफ्टर पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका ने अपने लुक से सबको हैरान कर दिया।

इस दौरान वह ब्लकैल और गोल्ड कट आउट पैंट सूट में नज़र आईं। बेरी लिप कलर से प्रियंका ने अपने लुक को कंप्लीट किया। साथ ही प्रियंका ने हाथ में ब्लैक स्लिंग बैग भी कैरी किया।

प्रियंका के इस स्टाइलिश लुक की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। 

वहीं दीपिका की बात करें तो वह मेट गाला की पार्टी में ब्लैक लेगिंस के साथ Sandro Paris jacket में पहुंचीं। वैसे तो आजकल ड्रेस को रिपीट  करके पहनने को कूल ट्रेंड माना जाता है लेकिन दीपिका ने जिस ड्रेस को रिपीट किया उसे पहले भी कुछ खास पसंद नहीं किया गया।

इसी साल जनवरी में हुई शाहरुख खान के घर पार्टी में भी दीपिका यही जैकेट पहनकर पहुंची थीं। दरअसल, शाहरुख की पार्टी के लिए जब दीपिका रेडी हो चुकी थीं तो उसी दौरान उनकी स्टाइलिश ने उनकी ये तस्वीर इंस्टा पर शेयर की थी।

बता दें कि इन दोनों एक्ट्रेसेस ने इससे पहले मेल गाला के रेड कार्पेट पर अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया। प्रियंका जब रेट कार्पेट पर उतरीं तो वहां मौजूद लोग उनके लुक को देखते ही रह गए। इस दौरान वह कैथोलिक अवतार में दिखीं।

वहीं, दीपिका ने भी रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी को कायल कर दिया। रेड बैकलेस गाउन में पहुंचीं। हमेशा ही फैशन को लेकर चर्चा में रहने वाली दीपिका ने यहां अपने स्टाइल से सभी को इंप्रेस कर दिया।

 

Punjab Kesari