चर्चा में दीपिका पादुकोण की 2017 की ''नशीली कोको पार्टी'', सोनाक्षी से लेकर ये स्टार्स हुए थे शामिल

9/23/2020 9:02:19 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री की चकाचौंध के पीछे का काला सच धीरे-धीरे सामने आ रहा है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मचा हुआ है। इंडस्ट्री की कई बड़ी हसीनाओं के नाम इस केस में सामने आए। दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, नम्रता शिरोडकर, रकुल प्रीत सिंह,दीया मिर्जा इसमें शामिल हैं।

दीपिका पादुकोण की तो व्हाट्सएप चैट ही सामने आ गई, जिसमें वह अपनी मैनेजर करिश्मा से हैश और माल मांगती दिखीं।  इस चैट में ड्रग के साथ-साथ कोको क्लब में मिलने की बात का भी खुलासा हुआ है।

सामने आई चैट में चैट में दीपिका करिश्मा से पूछती हैं  शैल कब तक आएंगी। इसके जवाब में लिखा कि शैल 11:30 बजे तक आएंगी। शैल नाम सोनाक्षी सिन्हा के साथ जोड़ा जा रहा है क्योंकि पार्टी में सोनाक्षी भी शामिल हुई थीं। वहीं इस व्हाट्सएप चैट में जिस कोको पार्टी का जिक्र हुआ है उसके बारे में भी जानना बेहद जरूरी है।

जानकारी के लिए बता दें कि  कोको मुंबई का एक बेहद पॉश पब है जहां पर अक्सर बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी पार्टियां होती हैं। इनमें कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शिरकत करती हैं। 28 अक्टूबर 2017 को मुंबई के कोको पब में एक हेलोवीन पार्टी हुई थी। इस पार्टी में सिर्फ दीपिका पादुकोण ही नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड के स्टार्स शामिल हुए थे।

सूत्रों की माने तो दीपिका के अलावा इस पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर भी शामिल थे। कोको पब से बाहर निकलते हुए कि इन स्टार्स की उसी रात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। हालांकि उस वक्त किसी को पता नहीं था कि अंदर किस तरह की पार्टी हुई है।

इस चैट में करिश्मा दीपिका से भी पूछ रही है कि आप कोको कब तक पहुंचेंगी, जिसके जवाब में दीपिका बताती है कि लगभग 11:30 से 12:00 के बीच पहुंच जाऊंगी। सबसे ज्यादा दिलचस्प बात ये है कि पार्टी की तस्वीरों को पब ने खुद 2 दिन बाद अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था।

 

अब ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।  पहला सवाल ये कि आखिर उस रात इस पार्टी में क्या हुआ था ? दूसरा सवाल क्या दीपिका करिश्मा से इसी पार्टी के लिए हैश मांग रही थी ?

वहीं सबसे बड़ा सवाल क्या सोनाक्षी, सिद्धार्थ और आदित्य रॉय कपूर भी नशाखोरी में हिस्सेदार हैं। खैर इस हैलविन पार्टी की क्या सच्चाई है ये तो डल्द ही लोगों के सामने आ ही जाएगी। 

 

Smita Sharma