Video: तैमूर की क्यूटनेस पर फिदा हुईं आलिया, दीपिका पादुकोण ने भी दिया ऐसा रिएक्शन

2/29/2020 12:44:22 PM

मुंबई: एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों न सिर्फ अपनी कैमिस्ट्री के चलते चर्चा में रहते हैं बल्कि कपल बेटे तैमूर अली खान की वजह से भी चर्चा में रहते हैं।आए दिन तैमूर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में तैमूर की कुछ वीडियो सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। वीडियो में तैमूर काफी डायरेक्टर संग मस्ती करते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

दरअसल, करीना और सैफ एक शूट में बिजी हैं।  बांद्रा स्थित इस स्टूडियो में सैफ-करीना अपने साथ इस लिटिल मंचकिन को भी ले आए। सेट पर जब तक सैफ-करीना शूटिंग कर रहे थे तब तैमूर असिस्टेंट्स के साथ खेलते दिखे। पूनम दमनिया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सैफ और करीना एक तस्वीर के लिए पोज करते नजर आ रहे हैं। जब तक दोनों ये शूट कर रहे थे इतनी देर में तैमूर को एंटरटेन करने में लग गई सेट पर मौजूद टीम।

PunjabKesari

वीडियो में तैमूर काफी खुश दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर Yianni ने लिखा, 'नया असिस्टेंट या बॉस?' इस वीडियो पर दीपिका ने कमेंट किया और लिखा, 'चुरा लो इसे' तो वहीं आलिया ने कमेंट किया, 'ओह माई गॉड'। तैमूर का यब वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।तैमूर का ये वीडियो और तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो करीना जल्द ही 'अंग्रेजी मीडियम' और 'लाल सिंह चड्ढा' में काम करती नजर आएंगी। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त में भी दिखेंगी। वहीं सैफ की बात करें तो सैफ हाल ही में जवानी जानेमम और 'तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर' में दिखे थे। इसके अलावा वह जल्द ही 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

New assistant or...the boss?! 🤔

A post shared by Yianni Tsapatori (@yiannitsapatori) on


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News