दीपिका पादुकोण को मिला ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड, पुरस्कार जीतने वाली बनीं पहली भारतीय एक्ट्रेस

10/2/2021 2:35:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ये ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2021 हासिल कर दिया है। जी हां, हाल ही में दीपिका ने अंतरराष्ट्रीय मंच द्वारा ‘बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री’ के लिए ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2021 अपने नाम किया है। ये अवॉर्ड पाकर एक्ट्रेस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

 

ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2021 जीतने वाली दीपिका भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एकमात्र एक्ट्रेस हैं। उनसे पहले आज तक यह पुरस्कार किसी भी और भारतीय कलाकार में हासिल नहीं किया है। 


बता दें, दीपिका पादूकोण ने फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। इससे पहले वह अपनी अदाकारी के लिए कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News