दीपिका ने शोएब के साथ शादी के बाद अपनाया था इस्लाम, पहली ईद पर यूं लगाई मेहंदी

6/15/2018 4:53:56 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ कुछ महीनों पहले शादी की और इस्लाम कबूला था। शादी के बाद दीपिका अपनी लाइफ बेहद एंजॉय कर रही हैं। वहीं इस्लाम कबूलने के बाद अब दीपिका ईद मनाएंगी। 

बताया जा रहा है कि उन्होंने रोजे भी रखे हैं। हाल ही में दीपिका और शोएब की एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

इस तस्वीर में दीपिका मेहंदी लगाए हुए नजर आ रही हैं। पहली बार ईद मनाने पर दीपिका खासी उत्साहित हैं।

तस्वीर में दीपिका काफी खुश नजर आ रही हैं। पति शोएब के साथ दीपिका की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। इस दौरान वह ग्रीन कलर का सरारा सूट पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

उनके सिंपल और सुंदर अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि दीपिका इन दिनों टीवी इंडस्ट्री से दूर अपनी फैमिली के साथ वक्त बि‍ता रही हैं। 

Punjab Kesari