एक महीने होने पर दीपिका ने दिखाई बेटे की दिखाई पहली झलक, नन्हे रुहान को गोद में लेकर मम्मी-पापा ने उड़ेला खूब प्यार

2023-07-22T14:57:58.187

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ ने एक महीने पहले पति शोएब संग अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। 21 जून को एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने रुहान रखा है। अब लाडले के एक महीने पूरे होने पर कपल ने अपने बेबी की पहली तस्वीर शेयर की हैं। इसके साथ ही दीपिका ने बेबी के वन मंथ पूरे होने पर उसे मिले तोहफों की झलक भी फैंस को दिखाई है।


दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहली बार बेटे की फोटो शेयर की है। तस्वीर में दीपिका अपने बेबी और पति शोएब के साथ नजर आ रही हैं। शोएब अपनी गोद में बेटे को लिए नजर आ रहे हैं और दीपिका ने लाडले का हाथ थामा हुआ है। फोटो शेयर कर दीपिका ने कैप्शन में लिखा- "रुहान। अपनी दुआओं में उसे रखने के लिए आपका शुक्रिया।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

वहीं, फैमिली ने भी दीपिका-इब्राहिम के लाडले को सरप्राइज दिया। केक कटिंग से लेकर उन्होंने कई सारे तोहफे दिए। व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने बताया कि सबा इब्राहिम मौदहा से अपने भतीजे के लिए कुछ तोहफे लेकर आई हैं। व्लॉग में वह उन तोहफो की अनबॉक्सिंग भी करते दिखाई दिए। इसमें बच्चे के ढेर सारे कपड़े और हाथ में पहनने वाले काले मोती के ब्रेसलेट थे।

 

 

बता दें, दीपिका कक्कड़ ने 21 जून को बेटे रूहान को जन्म दिया था। हालांकि, जन्म के वक्त उनका बेबी प्रीमैच्योर था, जिस कारण शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी को अस्पताल में रहना पड़ा था। 20 दिन बाद कपल के लाडले को डिस्चार्ज किया गया था, जिसके बाद फैमिली ने नन्हे मेहमान का घर में धूमधाम से स्वागत किया था।
 
 
 

Content Writer

suman prajapati