JNU Violence: ट्विटर पर हर घंटे बढ़ रहे हैं दीपिका के फॉलोवर, प्रियंका चोपड़ा को किया पीछे

1/9/2020 7:59:35 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। दीपिका पादुकोण के जेएनयू हिंसा के पीड़ितों को अपना समर्थन देने के बाद पूरे देश में राजनीतिक हलचलें तेज हो गईं। सभी इस मुद्दे पर अपनी राय देने लगे। ट्विटर पर #BoycottChhapaak जैसे हैशटैग चलने लगे, लेकिन एक्ट्रेस को रोकने के लिए किए गए ये सारे प्रयास उल्टे पड़ गए। दीपिका के ट्विटर फॉलोअर्स इस ट्रेंड के बाद बड़ी संख्या में बढ़ गए। एक्ट्रेस के फ़ॉलोअर्स की संख्या में 40,000 की बढ़ोतरी देखी गई। इस समय दीपिका के ट्विटर पर 26.8 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं, जो ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से एक मिलियन ज्यादा है। ये संख्या आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, और दूसरी अन्य एक्ट्रेस से बहुत ज्यादा है। 

 

इस बीच, कई सेलेब्स ने 'छपाक' एक्ट्रेस का समर्थन किया। स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, अनुराग कश्यप, कबीर खान, अनुभव सिन्हा, ताहिरा कश्यप से लेकर सयानी गुप्ता तक कई बी-टाउन सेलेब्स ने एक्ट्रेस की तारीफ़ की। 5 जनवरी को, नकाबपोश भीड़ ने जेएनयू कैम्पस में मौजूद स्टूडेंट और प्रोफेसर्स के एक ग्रुप को जबरदस्ती पीटा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हमले में 30 लोग घायल हुए। डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी इस प्रोटेस्ट को अपना समर्थन दिया। 

इस बीच, प्रोफेशनल फ्रंट पर, दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म, 'छपाक' कल रिलीज के लिए स्लेटेड है। फिल्म में विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिका में हैं और इसकी डायरेक्टर मेघना गुलज़ार ने किया है। छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर, लक्ष्मी अग्रवाल की रियल लाइफ पर से प्रेरित है।

Edited By

Akash sikarwar