बॉयफ्रेंड रणवीर के साथ 'खलीबली' गानें पर जमकर नाचीं दीपिका, दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

10/6/2018 11:41:15 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को हॉट कपल माना जाता है। हाल ही में दोनों एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

वीडियो में ये कपल 'खलीबली' पर एक साथ डांस करते नजर आए। गाने पर जमकर डांस करके दीपिका और रणवीर ने हंगामा मचा दिया है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रणवीर और दीपिका में कमाल की एनर्जी देखने को मिल रही है। 

बता दें कि रणवीर और दीपिका फिल्म 'पद्मावत' में एक साथ नजर आए थे। हालांकि फिल्म को रिलीज हुए 10 महीने हो गए हों लेकिन अभी भी इस फिल्म का खुमार लोगों के दिल से नहीं उतरा है।

फिल्म में दीपिका रानी पद्मावती के किरदार में नजर आईं वहीं रणवीर खूंखार अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में नजर आए। फिल्म में दीपिका के पति राजा रतन सिंह के किरदार में शाहिद कपूर दिखाई दिए। हालांकि रणवीर और दीपिका के किरदार ने काफी सुर्खियां बटोरी। 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Deepika Padukone and Ranveer Singh groove to Khalibali from their film Padmaavat at a summit in Delhi  #deepikapadukone #ranveersingh #padmaavat #tadkabollywood #bollywood #tadkabollywood

A post shared by Tadka Bollywood (@bollywood.tadka) on Oct 5, 2018 at 10:23pm PDT

Neha