रणवीर सिंह को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, पति की स्पीच सुन नम हुईं दीपिका की आंखें

12/17/2018 12:02:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स को अटेंड करने पहुंचे। अवॉर्ड शो के दौरान रणवीर को 'पद्मावत' के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं पति रणवीर को मिले अवॉर्ड के बाद दीपिका काफी भावुक हो गईं। शादी के बाद रणवीर-दीपिका के लिए ये खुशी का मौका था। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें दीपिका की आंखों में आंसू है। साथ ही कैप्शन में लिखा- proud wifey।

दरअसल, जब रणवीर स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंचे तो रणवीर ने स्पीच दी। उन्होंने कहा कि फिल्म 'पद्मावत' में तो मुझे रानी नहीं मिली लेकिन असल जिंदगी में मुझे मेरी रानी मिल चुकी है। रणवीर ने दीपिका को कहा- बेबी, आई लव यू।

आगे रणवीर ने कहा कि पिछले 6 साल में मैंने बहुत कुछ हासिल किया क्योंकि आपने मुझे ग्राउंडेड रखा, सेंटर्ड रखा। इसके लिए शुक्रिया। रणवीर ने दीपिका के अलावा अपने माता-पिता और बहन को थैंक्यू कहा। उन्होंने बेस्ट एक्टर का ये अवॉर्ड अपनी दादी को समर्पित किया।

बता दें कि कुछ समय पहले ही रणवीर की दादी का निधन हुआ है। पति रणवीर की इन्हीं बातों को सुनकर दीपिका इमोशनल हो गईं। 


इटली में रचाई शादी

बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो के विला देल बलबियानेलो में शादी की थी। इनकी शादी में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल हुए थे। दोनों ने 21 नवंबर को पहली रिसेप्शन बेंगलुरु में की थी। वहीं इसके अलावा दूसरी रिसेप्शन इन्होंने मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में दी थी, इसमे भी इनके कुछ करीबी शामिल हुए थे। वहीं तीसरी रिसेप्शन पार्टी भी दीपवीर ने मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में दी थी, इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंबा के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके ओपोजिट सारा अली खान हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर फिल्म गली बाॅय में नजर आएंगे।

इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुखय किरदार में है। रणवीर करण जौहर की फिल्म तख्त में दिखाई देंगे। वहीं दीपिका की बात करें वह मेघना गुलजार की फिल्म में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। फिल्म तेजाब पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित होगी। वहीं इस फिल्म में उनके ओपोजिट राजकुमार राव होगें। हालांकि इस फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।

Neha