दीपिका ने बैक्टेरिया से की रणबीर कपूर की तुलना, देखिए EX बॉयफ्रेंड का रिएक्शन

9/7/2019 6:06:14 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। एक्टर्स और एक्स-कपल दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक बार फिर साथ दिखे हैं। काफी दिनों से दोनों के फैंस इसी का इंतज़ार कर रहे थे। हाल ही में दोनों ने साथ में एक एड शूट किया है। पेंट कंपनी के लिए शूट हुए इस एड में दोनों के बीच की केमिस्ट्री हमेशा की तरह शानदार ही है। ये एड पॉपुलर डायरेक्टर विवेक कक्कड़ द्वारा निर्देशित है।

 

एड की स्टार्टिंग में रणबीर, दीपिका से फ़ोन पर बात करते हुए दिखते हैं और उनको पार्टी में इन्वाइट ना किए जाने की शिकायत करते हैं।

दीपिका उनकी तुलना बैक्टीरिया से करके उन्हें चिढ़ाती है।

दीपिका के घर को एशियन पेंट्स रॉयल हेल्थ शील्ड के साथ पेंट किया जा रहा है और जैसे-जैसे दीवारें रंगती जाती हैं, घर और शानदार दिखने लगता है। आगे के लिए आपको खुद ही एड देखना होगा। 

 

Smita Sharma