दीपिका चिखलिया की मां का हुआ निधन, गम में डूबी एक्ट्रेस

9/12/2020 12:40:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 2020 साल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए काल साबित हो रहा है। फैंस एक के गम से उबर नहीं पाते कि दूसरी दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ जाती है। हाल ही में टीवी सीरियल रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की मां का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है।


अपने इंस्टाग्राम पर ये दुखद पोस्ट शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, पेरेंट्स का जाना एक ऐसा दुख है जिससे उबर पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। इस पोस्ट के कैप्शन ने एक्ट्रेस ने लिखा,  मम्मी, आत्मा को शांति मिले। दीपिका के इस पोस्ट पर उनके फैंस उन्हें कमेंट कर सांत्वना दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mum 🙏 RIP

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on Sep 11, 2020 at 9:14pm PDT

कहा जा रहा है कि दीपिका की मां अपने उम्र के इस पड़ाव में सेहत से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहीं थी। पिछले काफी दिनों से उनकी सेहत नाजुक बनी हुई थी। दीपिका अपनी मां के बेहद करीबी थी और मां को खोने से वो काफी टूट गई हैं। 
 
 

 

suman prajapati