प्राण प्रतिष्ठा से पहले खुशनुमा हुई राम नगरी:अयोध्या नगरी में लौट आए राम-लक्ष्मण और माता सीता, यूजर्स ने लगाए जय श्री राम के नारे

1/17/2024 6:38:46 PM

मुंबई: अयोध्या नगरी इस समय भक्ति रस में डूबी है।  22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। ऐसे में भव्य आयोजन की तैयारियां श्रीराम की नगरी में चल रही हैं। वहीं भक्ति रस के इस माहौल में जब स्वयं भगवान राम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण अयोध्या नगरी में पहुंच जाएं तो क्या होगा।

इसका अंदाजा लगाना है तो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं जिसमें राम, सीता और लक्ष्मण खुद अयोध्या की सड़क पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। अरे, अरे हम बात कर रहे हैं दूरदर्शन के चर्चित धारावाहिक 'रामायण' में राम का किरदार अदा करने वाले एक्टर अरुण गोविल, सीता बनीं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के रूप में नजर आए सुनील लहरी।

ये तीनों सितारे 'हमारे राम आएंगे' एल्बम की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचे थे।

 

इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब अयोध्या की सड़क पर ये तीनो निकले तो ऐसा लगा कि सचमुच राम, सीता और लक्ष्मण एक साथ चलते हुए भगवान राम की जन्म भूमि पर जा रहे हैं। अरुण गोविल और सुनील केसरिया रंग के कुर्ते पजामे में ही नजर आए और दीपिका चिखलिया सुर्ख लाल साड़ी में स्वयं माता सीता की तरह ही प्रतीत हुईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma