स्टार्स को भी सता रहा है कोरोना का खौफ, दीपिका ने कैंसिल की फ्लाइट तो वरुण ने चेंज की शादी की डेट

3/4/2020 2:18:07 PM

 बॉलीवुड तड़का टीम. करोना वायरस इन दिनों बहुत तेजी से फैल रहा हैं। जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ हैं। चीन से शुरू हुआ यह वायरस पूरी दुनिया में फैलता जा रहा हैं। इसके संक्रमण से 3,000 लोग मारे गए हैं। भारत में भी एसके दो मामले दर्ज किए गए हैं। करोना वायरस के फैलते प्रभाव को देख कर बॉलीवुड सेलिब्रेटिज में भी इसका खौफ पैदा हो गया हैं।

PunjabKesari
हाल ही में दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक में लुइस विटन के एफडब्ल्यू 2020 शो में भाग लेने के लिए फ्रांस जाने वाली थीं। करोना वायरस के फैलते प्रभाव को देख कर एक्ट्रेस ने अपनी फ्लाइट रद्ध कर दी

PunjabKesari
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की अफवाहें लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों थाईलैंड में  शादी करने की योजना बना रहा हैं। वरूण और नताशा का बचपन का प्यार हैं। लेकिन करोना वायरस  के बढ़ने के कारण उन्होंने शादी की योजना को आगे बढ़ा दिया हैं।

PunjabKesari
सनी लियोन कोरोना वायरस के लिए उपाय कर रही हैं। वह मास्क पहन कर घर से बाहर निकल रही हैं। एक्ट्रेस ने एक फैन के साथ सैल्फी लेने से मना कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। सनी ने कहा मेरे लिए मेरा परिवार सबसे पहले हैं।

PunjabKesari


केरल में फिल्म 'सितार' के निर्माताओं ने शूटिंग रद्ध कर दी। शोभिता धुलिपाला फ्लोर पर जाने के लिए तैयार थी। राज्य सरकार के घोषणा करने पर फिल्म की शूटिंग रद्द कर दी गई।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News