25 हजार का मास्क पहन फ्रेंड्स संग डिनर करने पहुंची दीपिका, बैग की कीमत जान भी उड़ जाएंगे होश

2/13/2021 11:58:57 AM

मुंबई: जब भी स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस की बात आई तो बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम लोगों के जहन में जरुर आता है। दीपिका साड़ी से लेकर वेस्टर्न हर लुक को में कमाल की लगती हैं।

PunjabKesari

दीपिका अपने हर लुक से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। उनकी ड्रेसिंग स्टाइलिश होने के साथ कंफ्रटेबल भी होती है। हाल ही में दीपिका की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में वह मुंबई के एक होटल से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। दरअसल, दीपिका वीरवार को दोस्तों के साथ डिनर पार्टी करने पहुंची थी। इस खास मौके पर ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दी।

PunjabKesari


लुक की बात करें तो दीपिका ब्लैक टाॅप और जाॅगर्स में स्टाइलिश नजर आईं। दीपिका ने मिनिमल मेकअप और बन से अपने लुक को पूरा किया था। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए दीपिका ने मास्क लगा रखा था।

PunjabKesari

 

 

इन तस्वीरों में दीपिका का ड्रेस से ज्यादा उनका ये मास्क चर्चा में है। जिसकी कीमत सुनकर आप कुछ सैकेंड के लिए हैरान रह जाएंगे। तस्वीरों में जिस ब्लैक मास्क को दीपिका फ्लॉन्ट कर रही हैं, उसकी मार्केट में कीमत 25 हजार रुपए हैं। दीपिका के ये मास्क  Louis Vuitton ब्रांड का है।  

PunjabKesari

 

वहीं दीपिका के हाथ में दिख रहा हैंडबैग भी कीमत 2 लाख से ज्यादा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों शकुल बत्रा की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसमें उनके साथ ईशान खट्टर, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी हैं।

PunjabKesari

इसके अलावा दीपिका शाहरुख के साथ फिल्म पठान,  प्रभास के साथ नाग अश्निवी की फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका रणवीर सिंह के साथ 83 और ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में भी हैं।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News