दीपिका और विराट हुए टाइम की की 100 प्रभावशाली लिस्ट में शामिल, प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

4/20/2018 10:10:56 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण का नाम टाइम की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट में शामिल हुआ हैं। उनके अलावा  इस लिस्ट में भारत के कैब कंपनी ओला के को-फाउंडर भावीश अग्रवाल, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भी शामिल हुए हैं।

दीपिका का नाम इस लिस्ट में आने पर हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ एक्सेंडर केज’ में उनके कोस्टार रहे विन डीजल ने कहा, ‘दीपिका पादुकोण सिर्फ भारत का नहीं बल्कि दुनिया का प्रतिनिधित्व करती हैं।

धरती के पास सबसे अच्छी चीज दीपिका है जो इसने दुनिया को दी है। दीपिका के इस लिस्ट में शामिल होने पर बॉलीवुड में भी खुशी है।

‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका की को-स्टार रहीं और खुद दुनिया की फेमस सेलब्स में शुमार प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पर खुशी जाहिर की है और दीपिका और विराट कोहली को बधाई दी है।

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में 12 साल बिता चुकी दीपिका पादुकोण ने कई बेहतरीन फिल्में दी है। दीपिका की बेहतरीन फिल्मों में ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव-मस्तानी’, ‘गोलियों की लीला रासलीला: रामलीला’, ‘पीकू’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘कॉकटेल’ और ‘ओम शांति ओम’ है। वैसे दीपिका पादुकोण के टाइम लिस्ट में आने से उनके फैंस बेहद खुश है।

 

Punjab Kesari