दीपवीर की शादी का जश्न हुआ शुरू, आज लगाएंगी होने वाले पति के नाम की मेंहदी

11/13/2018 5:25:54 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तैयारियां इटली के लेक कोमो में शुरू हो गई है। 14-15 नवंबर को उनकी शादी की रस्में निभाई जाएंगी। वहीं आज  दीपवीर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। जिसकी तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं। पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में लिखा- ''दीपवीर का मेहंदी फंक्शन इटली के समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू हुआ।

 

वहीं संगीत सेरेमनी की बात करें तो इसमें म्यूजिकल एंबियंस क्रिएट किया जाएगा। सूफी और पंजाबी गाने चलाए जाएंगे। होने वाले दुल्हा-दुल्हन संगीत की रात खास परफॉर्मेंस दे सकते हैं। वे दोनों ''ये जवानी है दीवानी'' के सॉन्ग कबीरा और ''बैंड बाजा बारात'' के सॉन्ग बारी बरसी पर डांस कर सकते हैं।''

दीपिका की मेकअप आर्टिस्ट शालीन नथानी, ट्रेनर नैम, हेयर स्टाइलिस्ट गैबरियल की इंस्टा पर तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें वे सब मेहंदी फंक्शन के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। ट्रेनर नैम ने फंक्शन के लिए व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना है। वहीं दीपिका के हेयर स्टाइलिस्ट गैबरियल ब्लैक आउटफिट में सोते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि  दीप-वीर की शादी के लिए बनाई गई मेहमानों की लिस्ट काफी छोटी है। दोनों अपने परिवार और खास दोस्तों के बीच ही शादी से जुड़ी रस्में अदा करने वाले है। इतना ही नहीं इनके शादी के वेन्यू पर मोबाइल फोन ले जाना भी अलाउड नहीं है।

रणवीर के साथ-साथ दीपिका भी चाहती है कि इनकी शादी की तस्वीरें लीक ना हो। रणवीर और दीपिका मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में परिवार और खास दोस्तों को 28 नवंबर को रिसेप्शन देंगे। साथ ही बेंगलुरू में 21 नवंबर को रिसेप्शन देने की बात कही जा रही हैं। बात दें, पिछले दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने शादी का ऐलान किया था। तब से इन दोनों की शादी चर्चा का विषय बन गई थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैन्स भी इन दोनों की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

 

Neha