नाम और डेट की वजह से ट्रोल हुए दीपिका-रणवीर, लोगों ने खूब उड़ाया मजाक

10/22/2018 11:46:52 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीप‍िका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी को लेकर काफी दिनों से सुर्खियों में थे। बीते दिन ही दोनों की शादी की डेट भी सामने आ गई है। दोनों 14-15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड जारी कर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी। इस कार्ड की खास बात यह है कि इसे इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी में भी जारी किया गया।

 

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

हिंदी में कार्ड छपवाने पर जहां एक ओर उनकी तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कार्ड में हिंदी की गलतियों की वजह से दोनों ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए हैं। दरअसल, दीपिका और रणवीर ने हिंदी में जो कार्ड जारी किया है, उसमें दीपिका के नाम की स्पेलिंग गलत लिखी है. 'दीप‍िका' की जगह 'दीपीका' ल‍िखा हुआ है। इसी बात पर ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इसके अलावा 'क‍ि' और 'की' में भी गलती है।शादी की दो अलग-अलग डेट 14 अौर 15 ल‍िखी गई है, जबकि शादी किसी एक ही त‍िथ‍ि में हो सकती है। 

 

एक शख्स ने दीपिका के नाम की स्पेलिंग की तरफ इशारा किया। एक दूसरे शख्स ने कहा कि 14-15 को शादी का मतलब क्या एक दिन दीपिका शादी करेंगी और दूसरे दिन रणवीर! एक शख्स ने तो दोनों से अपने सोशल मीडिया मैनेजर को बाहर निकालने तक की बात भी कही। 

 

बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अपने फैंस से किया वादा निभाया है। दोनों ने खुद अपनी शादी की डेट फैन्स से शेयर की। उन्होंने पिछले कई इंटरव्यू में कहा था कि ''शादी के बारे में जैसे ही सब कुछ तय होगा मीडिया और फैंस को सूचना हम खुद देंगे।'

 

'वहीं खबरें आ रही हैं कि दोनों ने शादी के लिए इटली में 'लेक कोमो' का वेन्यू फाइनल किया है। हालांकि दोनों की तरफ से वेन्यू के लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है। 

 

 

 

Neha