देर रात पति रणवीर के साथ रेस्टोरेंट पहुंची दीपिका पादूकोण, किसी ने कपल को कहा ''गंजेड़ी'' तो किसी ने ''जोकर''

1/30/2021 5:06:50 PM

मुंबई. बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। दोनों अक्सर कहीं न कहीं एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। बीते शुक्रवार कपल को देर रात डिनर के लिए रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां दोनों मीडिया के कैमरे में कैद हो गए। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 



रेस्टोरेंट के बाहर रणवीर और दीपिका का मस्तमौला अंदाज देखने को मिला। लुक की बात करें तो इस दौरान दीपिका ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आईं।

 

ब्लैक मास्क, ब्लैक आउटफिट और मैचिंग पर्स उनके लुक को कमप्लीट कर रहा है। ऑवरऑल लुक में एक्ट्रेस परफेक्ट लग रही हैं।

 

वहीं रणवीर का इस दौरान हमेशा की तरह अतरंगी लुक देखने को मिला। येलो कलर की हुडी, ब्लू कलर का ट्राउजर, पिंक मास्क और ब्लैक गॉग्लस उनके लुक को डिफ्रेंट बना रहे हैं। अनोखे लुक में रणवीर दीपिका के पीछे-पीछे नजर आ रहे हैं। 


फैंस इन तस्वीरों को देख तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई रणवीर के लुक को देख उनकी 'जादू' से तुलना कर रहा है तो कोई दोनों को 'गंजेड़ी कपल' और 'जोकर' कह रहा है।


काम की बात करें तो दीपिका और रणवीर जल्द ही फिल्म '83' में नजर आएंगे। इस फिल्म में दोनों लीड किरदार में दिखाई देंगे।

 
 

suman prajapati