शादी के बाद फ्रेंड्स के साथ मस्ती करते दिखे दीपवीर, वायरल हुई तस्वीर

11/17/2018 10:57:56 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। इस कपल ने कोंकणी रीति-रिवाज और सिंधी रीति-रिवाज से शादी रचाई। दोनों की शादी को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। ऐसे में, वो इस शादी से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा तस्वीरें देखना चाहते हैं। शादी के बाद फिलहाल ये दोनों इटली में ही अपने परिवार और करीबियों के साथ गुड टाइम स्पेंड कर रहे हैं और खूब सेलिब्रेशन भी कर रहे हैं।

इस दौरान की एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों अपने रिश्तेदारों के साथ नजर आ रहे हैं। दीपिका और रणवीर के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। इस तस्वीर में दीपिका के हाथों और पैरों में मेहंदी दिख रही है। वहीं, रणवीर अपने अलग अंदाज में ही नजर आ रहे हैं। उन्होंने कुर्ता-पायजामा के साथ स्नीकर्स पहन रखे हैं। फैन्स उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि बी-टाउन के इस कपल की शादी काफी प्राइवेसी में हुई। दीपवीर की तस्वीरों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। दीपिका और रणवीर की फोटो के लिए हर कोई बेताब दिख रहा था। खबरों की माने तो 18 नवंबर को रणवीर-दीपिका भारत लौटेंगे। उनका पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में होगा। वहीं, दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को दिया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोग दीपिका और रणवीर को बधाइयां देंगे।

Neha