शादी के बाद दीपिका-रणवीर बनेंगे विराट-अनुष्का के पड़ोसी, यहां SHIFT करने का है PLAN

4/26/2018 3:45:08 PM

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी की खबरें जोरो पर हैं। खबरों के मुताबिक दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में दोनों की शादी की खबरों के बीच घर देखने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर जल्द ही विराट और अनुष्का के पड़ोसी बन सकते हैं। 

सूत्रों के मुताबिक दीपिका और रणवीर इन दिनों अपने आशियाने की तालाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों घर की तालाश करते हुए वर्ली के ओमकार 1973 में पहुंचे थे। विराट अनुष्का भी इसी सोसाइटी में रहते हैं।

रणवीर सिंह घर देखने के लिए अपने पेरेंट्स और दीपिका के साथ वर्ली की इस सोसाइटी में पहुंचे थे। सभी को प्रॉपर्टी भी बेहद पसंद आई हैं।

अगर डील फाइनल होती है तो जल्द ही दोनों इस प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं और इस तरह दोनों विराट अनुष्का के नए पड़ोसी बन जाएंगे। बता दें कि रणवीर इन दिनों अपनी फिल्म "गली बॉय" और "सिम्बा" में नजर आने वाले हैं। 

Punjab Kesari