'भाभी जी घर पर हैं' के 'मलखान' दीपेश भान का 41 की उम्र में निधन...पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

7/23/2022 5:57:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी जगत के जाने माने एक्टर के निधन से आज इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। भाभी जी घर पर हैं सीरियल में मलखान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान का 41 की उम्र में निधन हो गया, जिस पर स्टार्स और फैंस सोशल मीडिया के जरिए शोक जताते नजर आ रहे हैं। वहीं बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस अर्पिता मुखर्जी के घर ED ने छापेमारी की, जिसमें 21 करोड़ रुपये और सोना बरामद हुए है। इसी बीच अजय देवगन को फिल्म ‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खास खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी डालें आज की टॉप न्यूज पर एक नजर...

 

 'भाभी जी घर पर हैं' के मलखान दीपेश भान का हुआ निधन

 

टीवी जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है।पॉपुलर शो भाभी जी घर पर हैं में मलखान की भूमिका निभाने वाले एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है। एक्टर का निधन बीते शुक्रवार (22 जुलाई) को हुआ। उनके दुनिया को अलविदा कह जाने की खबर से फैंस और स्टार्स के बीच शोक की लहर है।

 

अर्पिता मुखर्जी के घर पड़ा ED का छापा

बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस अर्पिता मुखर्जी बड़े विवादों में घिर गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके कोलकाता के फ्लैट पर छापेमारी की, जिसमें उन्हें 21 करोड़ रुपये की रकम बरामद हुई है। दरअसल ईडी और सीबीआई पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के मंत्री पार्थ चटर्जी मुख्य आरोपी हैं। अर्पिता मुखर्जी को पार्थ का करीबी माना जाता है, तो ऐसे में उन्हें पार्थ के साथ सह आरोपी बनाया जा सकता है।

 

हॉस्पिटल में भर्ती भोजपुरी के ‘देसी स्टार’ समर सिंह

भोजपुरी में 'देसी स्टार' से नाम से फेमस एक्टर समर सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। खबर है कि समर सिंह कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और अब उन्हें अस्पताल में एडमिट करने की नौबत आ गई है। हॉस्पिटल में एडमिट होने की एक्टर की तस्वीर भी सामने आई है, जिसे देख फैंस काफी चिंता जता रहे हैं।

 

कड़ी सुरक्षा में भी भाईजान को है अपनी जान का खतरा!

बाॅलीवुड के भाईजान यानि एक्टर सलमान खान कई सालों से गैंगस्टर बिश्नोई के निशाने पर हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में तब हुआ जब गैंगस्टर बिश्नोई  ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि एक्टर को मारने का प्लान तो 2018 भी बनाना गया था। वहीं मई में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद एक बार फिर गैंगस्टर बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया। इतना ही नहीं इस हत्याकांड के कुछ दिन बाद लमान खान के पिता सलीम खान को एक लेटर मिला जिसमें ये धमकी दी गई। इस धमकी के बाद  पुलिस एक्शन में आ गई थी। पुलिस ने सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी। वहीं अब  सलमान खान मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से मिले हैं। सलमान ने सेल्फ प्रोटेक्शन, यानी अपनी सुरक्षा के लिए हथियार के लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है। 

 

अजय देवगन और सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

22 जुलाई (शुक्रवार) को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की गई। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विजेताओं की सूची घोषित की गई है। ये पुरस्कार साल 2020 के लिए दिए गए हैं। इस साल फीचर फिल्म जूरी का नेतृत्व फिल्म निर्माता विपुल शाह ने किया। पुरस्कारों की घोषणा जूरी सदस्य धरम गुलाटी ने की।राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार इस साल के अंत में एक समारोह में दिए जाएंगे। अजय देवगन को फिल्म ‘ताण्हाजी- द अनसंग वॉरियर’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया है। इनके अलावा सूर्या को ‘सोरारई पोटरू’ के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है।

 

जनसंख्या कंट्रोल बिल पर बात कर फंसे BJP सांसद रवि किशन

 एक्टर और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं। हाल ही में भाजपा सांसद रवि किशन शुक्रवार को सदन के पटल पर जनसंख्‍या नियंत्रण से जुड़ा निजी विधेयक रखेंगे। रवि किशन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'नए भारत और विश्वगुरु बनने का सपना जो (नरेंद्र) मोदी जी देख रहे हैं, उसके लिए जनसंख्या पर नियंत्रण बहुत जरूरी है।'  अब अपने इसी बयान को लेकर रवि किशन लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल,रवि किशन तीन बेटियों और एक बेटे के पिता है। इसी तथ्‍य को आगे कर बीजेपी सांसद को ट्रोल किया जा रहा है। 


First Picture: 7 महीने की बेटी मां की हैं 'स्वर्ण घर' की 'स्वर्णा बेदी'

टीवी सीरियल 'स्वर्ण घर' की 'स्वर्णा बेदी' यानि एक्ट्रेस संगीता घोष को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि संगीता घोष मां बन गई हैं। संगीता एक प्यारी सी बेटी की मां बनी है जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। अब आप सबके दिमाग में ये सवाल भी आ रहे होंगे कि संगीता की प्रेग्नेंसी को लेकर तो कोई खबर सामने नहीं आई और ना ही उन्होंने काम से ब्रेक लिया तो हम आपकी इस कन्फूजन को भी दूर कर देते हैं। दरअसल,संगीता ने बीते साल दिसंबर में बेटी को जन्म दिया था लेकिन उसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया यानि वह 7 महीने की नन्हीं परी की मां हैं। 

 

6 महीने की हुईं 'निकयंका' की लाडली 'मालती'

बाॅलीवुड और हाॅलीवुड का फेमस कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस  इन दिनों अपने पेरेंट्स पीरियड को खूब एंजाॅय कर रही हैं। अक्सर कपल की अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ टाइम स्पेंड करते की तस्वीरें सामने आती हैं। हाल ही में मालती की मम्मा प्रियंका और डेडी निक संग बेहद ही प्यारी तस्वीर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में प्रियंका ने अपना 40 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसी सेलिब्रेशन के बीच प्रियंका ने पति निक संग अपनी लाडली मालती का भी 6 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी एक झलक उन्होंने हाल ही में शेयर की।  

 

तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में हासिल की बड़ी जीत

मराठा योद्धा तानाजी मालुसरेहास के जीवन पर आधारित निर्देशक ओम राउत की 2020 की ऐतिहासिक एक्शन फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बड़ी जीत हासिल की। इसने तीन पुरस्कार जीते – जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म प्रदान करना शामिल है मनोरंजन और सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News