बेंगलुरु रिसेप्शन के लिए रवाना हुए दीपवीर, चूड़ा पहन दीपिका ने पति के साथ दिए पोज

11/20/2018 10:45:41 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

हाल ही में इन दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इनमें दीपवीर मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया को पोज देते नजर आ रहे है।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

दरअसल, ये दोनों बेंगलुरु में होने वाली रिसेप्शन के लिए रवाना हुए है। इस दौरान दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। जहां दीपिका ने अॉफ व्हाइट कलर का फ्रॉक सूट पहन रखा था, वही रणवीर ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

कपल ट्रेडिशनल लुक में बेहद ही जच रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि बेंगलुरु में रिसेप्शन 21 तारीख यानी कल होगी, वहीं मुंबई में रिसेप्शन 28 तारीख को की जाएगी।   (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

बता दें कि बी-टाउन के इस कपल की शादी काफी प्राइवेसी में हुई। दीपवीर की तस्वीरों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। दीपिका और रणवीर की फोटो के लिए हर कोई बेताब दिख रहा था।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

रणवीर और दीपिका की मुलाकात संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' के दौरान ही हुई थी।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

इसी फिल्म के इनका प्यार परवान चढ़ा और अब शादी के मंडप तक पहुंच चुका है।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

दोनों ने अपने करियर में तीन सबसे सफल फिल्में 'बाजीराव मस्तानी', 'रामलीला' और 'पद्मावत' दी हैं। इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।   (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 


 (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

Konika