अनूप जलोटा के एलबम में बिग बॉस फेम दीपिक ठाकुर करेंगे सोमी खान के साथ रोमांस

2/19/2019 11:00:50 AM

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस 12 में दीपक ठाकुर और सोमी खान की जोड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। दीपक और सोमी को लेकर एक एेसी खबर सामने आई है, जिसे सुन उनके फैंस खुश हो जाएंगे। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही सोमी और दीपक भजन सम्राट अनूप जलोटा और गायक डॉक्टर रीना मेहता के म्यूजिक एलबम 'केसरिया' में नजर अाएंगे।

 

 

इस एलबम की शूटिंग आज से शुरु होने वाली है। इस बात की जानकारी सोमी ने अपने इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर दी है। तस्वीर संग उन्होंने कैप्शन दिया है- 'पहले एलबम शूट के लिए दीपक ठाकुर और रीना के साथ भूज गुजरात के लिए रवाना होते हुए'। इसके अलावा दीपक ने भी भूज गुजरात पहुंच कर कुछ तस्वीरें शेयर की है। 

 

 

बता दें कि सोमी जयपुर से ताल्लुक रखती हैं और सलमान के शो में उन्होंने एक आम इंसान के तौर पर ही एंट्री ली थी। वहीं दीपक बिहार के रहने वाले है। दीपक ने सलमान के शो में कदम रखने से पहले कई फिल्मी गानों को अपनी आवाज दे चुके है। 

 

 

Konika