''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' में होगी इस हसीना की एंट्री, गायु के किरदार में आएगी नजर
11/26/2018 4:12:17 PM
मुंबई: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय शो है। यह शो टीआरपी लिस्ट में हमेशा ही टा्ॅप में रहता है। बीते दिनों इस सीरियल के नए प्रोमो को शेयर किया था, जिसमें गोयनका और सिंघानिया परिवार एक साथ दीवाली के जश्न में डूबा हुआ नजर आ रहा था और इसी के साथ हमने आपको ये भी जानकारी दी थी।
इस सीरियल में एक साथ 4 पुराने किरदारों की रीएंट्री होने वाली है, जिनमें से एक गायु (गायत्री) भी है। जिसके बाद फैंस सोचने लगे कि एक बार फिर इस शो में कांची की एंट्री होगी।
इस वाकये के बाद कांची सामने आई और उन्होंने जानकारी दी कि ये खबर एक अफवाह है, वह इस शो में नहीं लौटेंगी। लेकिन एेसा नहीं है। खबरों की मानें तो गायु के रोल के लिए मेकर्स ने एक अदाकारा के नाम को फाइनल कर लिया है। मेकर्स ने इस रोल के लिए देबलीना चटर्जी को कास्ट किया है।
बता दें कि देबलीना ने कलर्स के पॉपुलर शो 'बालिका वधु' और 'ससुराल सिमर का' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हुई है।
View this post on InstagramA post shared by StarPlus (@starplus) on