टीवी के 'राम-सीता' के घर फिर आई नन्हीं लक्ष्मी, डिलीवरी के 7 महीने बाद दूसरी बार मां बनीं देबीना बनर्जी

11/11/2022 1:24:28 PM

मुंबई: टीवी के राम सीता यानि कपल देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के घर  एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। देबीना बनर्जी दूसरी बार मां बन गई हैं। देबीना के घर एक बार फिर नन्हीं बेटी की किलकारी गूंजी है। इस गुड न्यूज की जानकारी देबीना ने हाल ही में एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर दी।  

तस्वीर में गुरमीत देबीना के माथे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं देबीना हाथों में पिंक गुब्बारे लिए नजर आ रही हैं।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-'बेबी गर्ल, तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत है।हम दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। इस समय हम आप लोगों से सिर्फ प्राइवेसी की उम्मीद रखते हैं।हमारी बेबी गर्ल समय से पहले इस दुनिया में दस्तक दे चुकी है। आप सभी अपना प्यार और ब्लेसिंग्स बरसाते रहें।'

 

प्रिमैच्योर है देबीना की लाडली 

गुरमीत चौधरी की इस पोस्ट से साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि उनकी नन्ही परी प्रिमैच्योर हुई हैं। कुछ दिनों पहले देबीना बनर्जी ने एक वीडियो शेयर कर अपने फैन्स को बताया था कि वह बेबी के आने की खुशी में अस्पताल जाने के लिए अपना बैग पैक कर चुकी हैं क्योंकि उन्हें सभी चीजें जल्दी करने की आदत है हालांकि फैन्स उनकी इस बात से समझ नहीं पाए थे कि बेबी प्रिमैच्योर होने वाली हैं।


अप्रैल में दिया था पहली बेटी को जन्म


देबीना बनर्जी इसी साल अप्रैल में पहली बार मां बनी थी। कपल ने शादी के 11 साल बाद पहले बच्चे का स्वागत किया था। दरअसल, कई कॉम्प्लीकेशन्स के चलते देबीना बनर्जी कन्सीव नहीं कर पा रही थीं।

इसके लिए उन्होंने काफी इलाज भी कराया तब कहीं जाकर वह प्रेग्नेंट हुईं और बेटी लियाना का गुरमीत चौधरी संग इन्होंने इस दुनिया में स्वागत किया। वहीं  लियाना के जन्म के एक महीने बाद ही उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। इस दौरान केवल देबीना बनर्जी ही नहीं, बल्कि गुरमीत चोधरी भी जमकर ट्रोल हुए थे।
 

Content Writer

Smita Sharma