व्हाइट फ्राॅक और सिर पर प्यारा सा टियारा..पहले बर्थडे पर प्रिंसेस बनीं देबीना की छोटी बेटी देविशा, लियाना की क्यूटनेस ने भी जीता सबका दिल

11/18/2023 3:36:40 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी  अपने जीवन के सबसे सुखद चरणों में से एक में हैं। इतने सालों के इंतजार और डॉक्टरों के अनगिनत चक्कर काटने के बाद देबीना और गुरमीत ने अपनी जिंदगी में दो प्यारी सी परियों का स्वागत किया।देबिना शादी के पांच साल अप्रैल 2022 में लियाना की मां बनी। वहीं  11 नवंबर 2022 में उनके घर नन्हीं दिविशा की किलकारी गूंजी। अब दिविशा 1 साल की हो गई है। छोटी बेटी के बर्थडे पर देबीना-गुरमीत ने ग्रैंड पार्टी रखी।

इस पार्टी की तस्वीरें अब देबीना ने इंस्टा पर शेयर की हैं। देबिना ने अपनी बेटी दिविशा की बर्थडे पार्टी फैरीटेल थीम पर रखी, जिसमें नन्ही विदिशा किसी परी से कम नहीं लगी।

लुक की बात करें तो दिविशा व्हाइट फ्राॅक में बेहद प्यारी लगीं। इस दौरान दिविशा ने परी वाले पंख और प्यारा सा टियारा लगाया था। छोटी बहन के बर्थडे पर लियाना का भी क्यूट अंदाज देखने को मिला जो हर किसी का दिल जीत रहा था। आइए डालते हैं तस्वीरों पर एक नजर...

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma