Glowing and Blooming: देबिना बनर्जी ने करवाया खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट,क्राॅप टाॅप में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी हसीना

10/22/2022 3:00:59 PM

मुंबई: एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी को एंजाॅय कर रही हैं।  वह सोशल मीडिया पर अक्सर बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में देबिना ने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया जिसकी तस्वीरें वह लगातार इंस्टा अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में देबिना ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से एक तस्वीर शेयर की है जो इस समय चर्चा में हैं।

PunjabKesari

शेयर की ये तस्वीर  ब्लैक एंड व्हाइट है। लुक की बात करें तो देबिना ऑफ-शोल्डर क्राॅप टाॅप में स्टनिंग नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने व्हाइट दुपट्टा लिया है। वह कैमरे के सामने पूरे काॅन्फिडेंस से बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'ग्लोइंग, ब्लूमिंग एंड वेटिंग।'

PunjabKesari

इससे पहले देबिना ने मैटरनिटी फोटोशूट की एक और तस्वीर शेयर की थी। इस  फोटोशूट के लिए Mom To Be देबिना ने ग्रे कलर का लॉन्ग थाई-हाई स्लिट गाउन कैरी किया था।  उन्होंने अपने लुक को ओपन सॉफ्ट कर्ली हेयर से पूरा किया है। देबिना ने मेकअप भी सटल रखा था। इसके साथ देबिना ने दिल छू लेने वाले कैप्शन में लिखा-'उस जादू की अद्भुत क्षमता का एहसास करें, जिसे आप बनाने और उसे अपनाने में सक्षम हैं।'

PunjabKesari

देबिना ने इसके पहले अपने मैटरनिटी फोटोशूट की एक और तस्वीर शेयर  की थी जिसमें वह लेटकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं. उन्होंने 3डी डायमंड एम्बेलिश्ड गाउन पहना था। खुले बालों के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप को चुना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

बता दें कि देबिना ने 3 अप्रैल 2022 को अपनी बच्ची लियाना चौधरी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के लगभग 1 महीने बाद ही एक्ट्रेस दोबारा प्रेग्नेंट हो गई थीं। देबिना को उनकी सेकेंड प्रेग्नेंसी के चलते ट्रोल  भी किया था लेकिन एक्ट्रेस लोगों का मुंह बंद कराना अच्छे से जानती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News