देबीना ने पूरे विधि विधान से किया 4 महीने की बेटी का अन्नप्राशन,फूलों से बने गहने..पैरों में चांदी की पायल..बनारसी लहंगे में बेहद क्यूट दिखीं नन्हीं लियाना

8/16/2022 4:03:23 PM

 मुंबई: एक्ट्रेस देबीना बनर्जी इन दिनों बी-टउन की इंडस्ट्री से दूर अपनी मैरिड और मदरहुड लाइफ को खूब एंजाॅय कर रही हैं। देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधर ने इसी साल अप्रैल में एक बेटी का स्वागत किया जिसका नाम उन्होंने लियाना चौधरी रखा। कपल अक्सर अपनी लाडली की तस्वीरें शेयर करता रहता है। वहीं अब लियाना 4 महीने की हो गईं।

ऐसे में देबीना ने पति गुरमीत के साथ मिलकर बेटी का अन्नप्राशन करवाया (बंगाली में, जिसे मुखे भट्ट के नाम से जाना जाता है)। इस सेरेमनी में बच्चे के मामा पूजा करने के बाद बच्चे को पहला चावल खिलाते हैं।

इस सेरेमनी की छोटी सी झलक देबीना ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर किए वीडियो में नन्हीं लियाना पिंक कलर के बनारसी लहंगे में बेहद प्यारी दिख रही हैं। फूलों से बना टियारा, माला और पैरों में चांदी की पायल पहने लियाना बहुत क्यूट लग रही हैं।

इस प्यारे से वीडियो को शेयर कर देबीना ने लिखा-'तो आज #लियाना की राइस सेरेमनी थी। (बंगाली में #मुखे भट्ट ) वह छोटी सी राजकुमारी की तरह सजी अपने मामा (मेरे भाई, उसके मामा) की गोद में बैठ गई और अपना पहला भोजन (ठोस) चखा। एक परंपरा जिसे हमारी संस्कृति में छोटे बच्चों के लिए बड़े होने के लिए एक कदम के रूप में पालन किया जाता है।

हम आपसे प्यार करते हैं मेरे प्रिय @lianna_choudhary … हम न केवल आपकी रक्षा करने के लिए हैं बल्कि जहां आवश्यक हो वहां परंपराओं और संस्कृति को समझने में आपकी सहायता करते हैं।भगवान आपका भला करे मेरी छोटी.. हमारी इंस्टा फैम के लिए हमारे फंक्शन कीएक झलक .. उसे अपने आशीर्वाद में रखें।' फैंस लियाना की इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

इससे पहले देबीना ने लियाना और गुरमीत संग प्यारी सी तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में लियाना मम्मी पापा संग आजादी के रंग में रंगी नजर आईं थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

 

 

Content Writer

Smita Sharma