आपने मेरा पहला दांत देखा...क्यूट मुस्कुराहट के साथ देबिना की लाडली ने दिखाई First Tooth की झलक

9/20/2022 3:36:38 PM

मुंबई: 'रामायण' के 'राम-सीता' यानी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी पैरेंटहुड जर्नी के हर पल का आनंद ले रहे हैं। कपल एक प्यारी सी बेटी लियाना चौधरी का पेरेंट्स है।शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने इस कपल की पूरी दुनिया अब अपनी इस नन्हीं परी के इर्द गिर्द घूम रही है।

PunjabKesari

देबिना अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है।  एक्ट्रेस बेटी से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करता है। फिर चाहे लियाना के Ear Piercing (कान छिदवाना) हो या फिर उसका अन्नप्रशासन हो। वहीं अब देबिना ने लियाना की कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों को शेयर कर देबिना ने लियाना के पहला दांत निकलने की जानकारी दी है। शेयर की तस्वीर में लियाना फ्राॅक में बेहद प्यारी लग रही हैं।

PunjabKesari

वह अपने छोटे से दांत के साथ कैमरे के लिए मुस्कुराती दिख रही हैं। तस्वीर ने लियाना ने लिखा-'मेरी बेबी को उसका पहला दांत मिला।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lianna 🎀 (@lianna_choudhary)

देबिना और गुरमीत की फैमिली जल्द ही चार लोगों की होने वाली है। इसके लिए कपल ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। देबिना के घर में दो बच्चों के मुताबिक स्पेस कम है इसके लिए वह अब नए घर की तलाश कर रही हैं। 

PunjabKesari

गौरतबल है कि बेटी के जन्म के चार महीने के भीतर देबिना को पता चला कि वह फिर से मां बनने जा रही हैं। अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहीं एक्ट्रेस को पहली प्रेग्नेंसी में बहुत मुश्किलें आई थीं हालांकि कई आईवीएफ और आईयूआई के बाद वह 3 अप्रैल 2022 को अपनी बेटी की मां बनी थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News