गोवा में पति और बेटी लियाना संग देबिना की मस्ती, बीच किनारे शॉर्ट्स पहने चिल करती दो बच्चियों की मां ने जीता फैंस का दिल

1/5/2023 10:36:13 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के 'राम-सीता' के तौर पर जाने जाने वाले गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी इन दिनों अपनी बेटियों संग गोवा वेकेशन पर हैं। बीते दिनों कपल ने छोटी बेटी संग वेकेशन से एक प्यारी तस्वीर शेयर कर उसके नाम की घोषणा की थी। वहीं अब कपल ने अपनी दोनों बच्चियों  संग वेकेशन एंजॉय करते की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।


देबिना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर गोवा वेकेशन से नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपने पति और बेटियों संग समंदर किनारे जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

 

इस दौरान देबिना शॉर्ट्स में बेहद ब्यूटीफुल और बोल्ड लग रही हैं। पापा गुरमीत अपनी बेटियों को कभी गोद में लेकर तो कभी कंधे पर उठाए दिख रहे हैं।

चौधरी फैमिली का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।


वहीं, देबिना नेे अपने इंस्टाग्राम पर भी अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। बीच किनारे येलो कलर के स्विम सूट में पोज देती देबिना लोगों का खूब दिल जीत रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)


बता दें, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी शादी के 11 साल बाद दो बेटियों को पेरेंट्स बने हैं। कपल ने 3 अप्रैल, 2022 को बड़ी बेटी लियाना और 11 नवंबर को छोटी बेटी दिविशा का स्वागत किया।

 

Content Writer

suman prajapati