पहली बार बेटी संग पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट हुईं देबिना बनर्जी, रेड फ्राॅक में सुपर क्यूट दिखी गोलू मोलू सी नन्हीं लियाना

7/23/2022 12:38:53 PM

मुंबई: टीवी के राम-सीता यानि स्टार कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी इस समय अपने पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। कपल ने इसी साल एक प्यारी सी बेटी को स्वागत किया जिसका नाम उन्होंने लियाना चौधरी रखा। शादी के 11 साल बाद घर में नन्हीं परी की किलकारी गूंजने के बाद से ही इस कपल की खुशी सातवें आसमान पर है। बेटी के जन्म के बाद से ही इनकी जिंदगी अपनी लाडली के ही इर्द-गिर्द घूम रही है।

PunjabKesari

हाल ही में, कपल ने अपनी बेटी की मुंह दिखाईं की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। वहीं अब आए दिन ये कपल नन्हीं लियाना की तस्वीरें शेयर करता रहता है। इसी बीच एक बार फिर लियाना की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं।

PunjabKesari

बीती रात लियाना को मम्मी देबीना के साथ स्पाॅट किया गया। ये पहली बार है जब लियाना को यूं पब्लिक प्लेस पर देखा गया है। दरअसल, विकास कलंत्री और उनकी पत्नी प्रियंका ने अपने बेटे विहान के लिए ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी थी। इसी बर्थडे पार्टी में देबिना अपनी नन्हीं बेटी के साथ पहुंची थी।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो लियाना रेड कलर फ्राॅक में पहनी है जिसपर व्हाइट फूल बने हैं। इस आउटफिट में वह बेहद क्यूट लग रही हैं।

PunjabKesari

इसके साथ उन्होंने कैप पहनी है। मां की गोद में  बैठी गोलू मोलू सी लियाना कभी एकटक कैमरों को निहारती तो कभी आस-पास देखती नजर आईं। फैंस नन्हीं लियाना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari
देबीना और गुरमीत ने  फरवरी 2011 में  शादी रचाई थी। शादी के 11 साल बाद  3 अप्रैल 2022 को कपल को एक बच्ची लियाना का आशीर्वाद मिला। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो देबीना इन दिनों टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसके अलावा देबीना का एक यूट्यूब चैनल भी हैं जहां वह अपनी लाइफ की अपडेट देती रहती हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News