चर्चा में हैं देबीना-गुरमीत की छोटी लाडली की सुपर क्यूट तस्वीरें, कैमरे को एक टक निहारती दिखीं मां की बाहों में कैद दिविशा

11/20/2023 4:57:53 PM

मुंबई: एक्ट्रेस देबीना बनर्जी भी ऐसी ही मां हैं जो हमेशा यह सुनिश्चित करती हैं कि उनकी नन्हीं परियां सबसे प्यारी दिखीं। वह अक्सर अपनी दोनों लाडलियों लियाना और दिविशा को सबसे प्यारे तरीके से सजाती हैं और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में देबिना ने अपनी छोटी बेटी की कुछ सुपर क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। लुक की बात करें तो दिविशा ब्राउन कलर के आउटफिट में  बेहद क्यूट लग रही हैं। दिविशा ने हाथों में गल्वस पहने हैं।

मां की बाहों में कैद लियाना अपनी उत्सुक आंखों से  कैमरे की तरफ देख रही हैं। इन तस्वीरों को देबीना  ने दिविशा के अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते गुए एक्ट्रेस ने लिखा-'जब मैं एक छोटा सा आलिंगनशील बटन था।' फैंस मां संग दिविशा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि देबीना बनर्जी सालों के इंतजार और डॉक्टरों के अनगिनत चक्कर काटने के बाद मां बनने का सुख ले रही हैं। देबिना शादी के पांच साल अप्रैल 2022 में लियाना की मां बनी। वहीं  11 नवंबर 2022 में उनके घर नन्हीं दिविशा की किलकारी गूंजी।

 

Content Writer

Smita Sharma